



रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़

घोसी संघर्ष समिति घोसी के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को घोसी संघर्ष समिति घोसी का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक जी से मिलने गोरखपुर गया , लेकिन अफसोस रहा कि महाप्रबंधक महोदया किसी मीटिंग में अत्याधिक व्यस्त रही जिससे मुलाकात नहीं हो सकी, दो घंटे इंतजार के बाद भी मुलाकात न होने के कारण उनके पी ओ प्रकाश जी को ज्ञापन देना पड़ा, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि ज्ञापन में सुबह वाराणसी एवं रात्रि लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलाने की मांग की गई एवं प्रत्येक स्टेशन पर नल एवं साफ सफाई के लिए लिखा गया था और दिव्यांग के लिए सीढ़ी के पास रैंप बनाने के लिए लिखा गया है, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह वाराणसी एवं रात्रि लखनऊ के लिए ट्रेन चलने से यात्रियों के साथ साथ रेलवे का भी राजस्व बढ़ जाएगा क्योंकि जनता, व्यापारी आक्रोशित है कि इतनी लागत से यह आमान परिवर्तन हुआ है और मात्र अभी तक एक ट्रेन प्रयागराज वाली ही चल रही है जबकि इस ट्रैक पर बहुत सी ट्रेनों का आवागमन होना चाहिए, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अभी पत्र और ज्ञापन दिया जा रहा है
और काफी प्रयास भी की जा रही है लेकिन यदि कोई कार्यवाही नहीं हुई तो घोसी संघर्ष समिति घोसी धरना प्रदर्शन, आन्दोलन करने के लिए तैयार है क्योंकि किसी भी कीमत पर सुबह वाराणसी एवं रात्रि लखनऊ के लिए प्रतिदिन ट्रेन चलनी चाहिए, फिर एक बार महाप्रबंधक महोदया जी से मिलने जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल जाएगा और उसके बाद आन्दोलन शुरू, घोसी संघर्ष समिति घोसी का प्रयास जारी है कि किसी भी तरह आम जनमानस को इस ट्रैक का भरपूर लाभ मिल सके, अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, सुदर्शन कुमार, अरविंद मौर्य, सद र आलम, आशीष कुमार साथ थे और शेख हिसामुद्दीन, नौशाद खान, जियाउद्दीन खान राजेश जायसवाल, मेराज अहमद अबरार घोसवी गोपाल साहनी अनिल मिश्रा राकेश मिश्रा हरेंद्र चौरसिया नेहाल अख्तर राजेश सिंह रणधीर सिंह रमेश सिंह खुर्शीद खान, सहित सभी सदस्यों का समर्थन रहा है अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
