#पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की गई बैठक#


रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़

सगड़ी विधानसभा समाजवादी पार्टी कार्यालय लाटघाट पर आज विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन मोहम्मद कौसर विधानसभा महासचिव ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओ की बैठक की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता संजय सिंह प्रमुख ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जो 18 जून और 34 सेक्टर के हैं। बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को लेकर व्यवस्थित रूप से समय से राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयार रहेंगे। किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए और कार्यक्रम को सफल बनाया जाना चाहिए ।
बैठक में ओम प्रकाश सिंह साधू, दुगर्विजय राम ,परवेज अहमद, रामविलास राम ,राम मूरत ,राजेश यादव, पिंटू श्रीवास्तव, कमलेश मास्टर, अवधनाथ, जय हिंद मास्टर ,नम्रता शर्मा, ईदू देवी आदि उपस्थित रहे।