#DM ने 5 SDM के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव, फूलपुर SDM संत रंजन बनाए मार्टिनगंज तहसील के SDM न्यायिक#


जिलाधिकारी में बदले कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र
आजमगढ़: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने जनहित और शासकीय कार्य हित में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। एसडीएम फूलपुर संत रंजन श्रीवास्तव का स्थानांतरण तहसील मार्टिनगंज में एसडीएम न्यायिक के पद किया गया है। जबकि गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए अशोक कुमार को एसडीएम फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अतिरिक्त अधिकारी द्वितीय व एसडीएम न्यायिक फूलपुर प्रियंका सिंह को एसडीएम न्यायिक सगड़ी बनाया गया है। एसडीएम न्यायिक, अतिरिक्त प्रभार न्यायिक दिव्या सिकरवार को एसडीएम मार्टीनगंज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एसडीएम मार्टीनगंज राजकुमार बैठा को उप जिलाधिकारी न्यायिक निजामाबाद पद पर भेजा गया है।