#आखिर “मानव” ने पत्रकार के खिलाफ निकाल ही दी प्रतीकात्मक शव यात्रा#

- Advertisement -

बेल्थरा रोड, बलिया। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के बलिया जिला संयोजक, समाजसेवी विनोद कुमार “मानव” ने नगर के एक प्रतिष्ठित अखबार के संवाददाता विजय मद्धेशिया की भ्रष्ट कार्यशैली के विरुद्ध भ्रष्टाचार की प्रतीकात्मक शव यात्रा स्थानीय तहसील के राजपुर चट्टी पर निकाल ही दी।
मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था के जिला संयोजक विनोद कुमार मानव हमेशा से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर रहे हैं इस बार उन्होंने दैनिक जागरण के संवाददाता विजय मद्धेशिया की भ्रष्ट कार्यशैली से क्षुब्ध होकर पत्रकार के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया उन्होंने पत्रकार की भ्रष्ट कार्यशैली से आजिज होकर दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष, मुख्य संपादक दैनिक जागरण कानपुर को कई बार पत्र लिखकर विजय मद्धेशिया की जगह किसी कर्मठ व इमानदार पत्रकार को बेल्थरा रोड संवाददाता नियुक्त करने की मांग की परंतु इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
भ्रष्ट पत्रकार के कार्यशैली की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने के निर्णय से उन्होंने दैनिक जागरण समूह के अध्यक्ष, संपादक दैनिक जागरण, ब्यूरो प्रमुख बलिया, जिला अधिकारी बलिया, उपजिला अधिकारी बेल्थरा रोड सहित थाना अध्यक्ष उभांव को भी अवगत करा दिया था, आज सुबह 9:00 बजे उन्होंने जिले में लागू धारा 144 का सम्मान करते हुए अपने तीन साथियों के साथ लोकतांत्रिक मर्यादाओं में रहकर गांधीवाद तरीके से राजपुर चट्टी पर प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर विरोध प्रकट कराया। प्रतीकात्मक शव यात्रा के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। “मानव” द्वारा अंतिम संस्कार के बाद तेरहवीं (ब्रह्म भोज) करने का भी कार्यक्रम है।
मानव द्वारा भ्रष्ट पत्रकार को बेल्थरा रोड संवाददाता से हटाने तक अपना यह विरोध कार्यक्रम चलता रहेगा।
ज्ञात हो कि मानव ने खबरों की धौंस दिखाकर पत्रकार द्वारा अवैध वसूली सहित समाचार पत्र की लगातार गिर रही पाठक संख्या के लिए विजय मद्धेशिया को ही दोषी बताया है।