मानव अधिकार सहायता संघ की हुई बैठक

नौतन। आदर्श उच्च विद्यालय डबरिया मानव अधिकार सहायता संघ की त्रिलोकी राय की अध्यक्षता में बैठक की गई

जिसमें जिला के बरिए पदाधिकारी एवं अध्यक्ष अरुण कुमार और उप महासचिव चंदन कुमार उपस्थित थे। मानव अधिकार सहायता संघ के बारे में आज की अध्यक्षता के अध्यक्ष पद पर विराजमान त्रिलोकी राय ने मानव अधिकार के बारे में विद्यालय के बच्चों को बताएं। गरीबों की सहायता तथा महिला शक्ति के जाग्ररूता और लाचार व्यक्तियों की सहायता के लिए मानवाधिकार सहायता संघ बनी है पुलिस प्रशासन मानवाधिकार के अंग होते हैं लेकिन कहीं पुलिस प्रशासन लापरवाही कर देती है इसके सक्रिय बनाने के लिए मानवाधिकार सहायता संघ बनी है। थाना पर शिकायत करने पर अगर थाना प्रभारी लापरवाही करते हैं उन पर कार्रवाई करने के लिए मानव अधिकार संघ गरीबों के लिए लड़ जायेंगे। विद्यालय के शिक्षक प्रिंस कुमार छात्र गोविंदा कुमार राजकुमार राजा कुमार गुलशन कुमार आदि मौजूद थे।