#गाजियाबाद पुलिस का बड़ा अभियान, सूर्या हत्याकांड के बाद खंगाली 3150 अपराधियों की कुंडली#


गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस ने छह दिन अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान कुछ अपराधी घर पर मिले, जबकि कुछ गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। 539 अपराधियों ने अपराध न करने की शपथ ली है।

पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ ने बताया कि सूर्या हत्याकांड के बाद एक से छह जून तक खोड़ा और लोनी क्षेत्र में अपराधियों का सत्यापन अभियान चलाया गया।

अपराध न करने की शपथ दिलाई

पुलिस टीमों ने खोड़ा में 314 और लोनी में 159 कुल 473 स्थानों पर दबिश देकर 3,150 अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला। खोड़ा में 467, लोनी में 1468 अपराधी कुल 1935 अपराधी अपने घरों पर मौजूद मिले। खोड़ा के 465 और लोनी के 74 अपराधियों को अपराध न करने की शपथ दिलाई गई।उन्होंने बताया कि खोड़ा थाना क्षेत्र 597 और लोनी के चारों थाना क्षेत्रों से 489 अपराधी फरार मिले हैं। खोड़ा के 27 और लोनी के 102 कुल 129 अपराधी जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपितों की तलाश की जाएगी।