#जान से मारने की नीयत से हमला करने वाली नाबालिग समेत 03 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप व लाठी-डण्डा बरामद#




आजमगढ़: वादिनी सुमन देवी पत्नी सत्यनरायन गोंड, निवासी मोहल्ला अलीनगर थाना मुबारकपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। दिनांक 28 फरवरी 2026 को वह अपने घर के बाहर खड़ी होकर अपनी सास से बात कर रही थीं। उसी दौरान उनकी देवरानी रूना पत्नी विनोद गोड़ जमीन पर लोन लेने की बात को लेकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। मना करने पर आरोपीगण द्वारा एक राय होकर वादिनी, उनके पति सत्यनरायन गोंड तथा उनके पुत्र सर्वजीत व अर्पित को लाठी-डण्डा, लोहे की पाइप एवं कुल्हाड़ी से सिर व शरीर पर प्रहार कर गंभीर रूप से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS बनाम आदि 04 के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 कमला सिंह यादव द्वारा की जा रही है। विवेचना के दौरान धारा 3(5) BNS की वृद्धि की गई। उ0नि0 कमला सिंह की सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित बाल अपचारी व अभियुक्ताएं पुनः अलीनगर स्थित अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर—
• रूना देवी पत्नी विनोद गोड़
• मुस्कान उर्फ रोली पुत्री विनोद गोड़
निवासीगण अलीनगर थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार किया गया तथा मौके से ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बरामदगी में
अभियुक्ताओं की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त—
• 01 कुल्हाड़ी
• 01 लोहे की पाइप
• 01 लकड़ी का डण्डा
आलाजुर्म के रूप में बरामद कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

