#गोवध निवारण अधिनियम व संगठित अपराध में लिप्त गिरोह के 02 वांछित सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार#


आजमगढ़: थाना महराजगंज पुलिस द्वारा उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। धारा 3(1), 2(ख)(xvii) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986, थाना महराजगंज में कार्रवाई हुई।
अभियुक्त सिद्धार्थ उर्फ मिट्ठू नोना पुत्र हरिहर नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज एक शातिर अपराधी है, जिसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों—

  1. बलिराम यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी बढ़ई का पुरा थाना महराजगंज
  2. रामहित यादव पुत्र पुनवासी यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता (विकासनगर) थाना महराजगंज
  3. योगेश धरिकार पुत्र रामबुझ धरिकार निवासी बैजुआपुर सरदहा थाना महराजगंज
  4. अविनाश पुत्र रामकेवल निवासी मथुरा ठेकेदार का पुरा थाना महराजगंज
  5. राजू यादव पुत्र लल्लन निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज के साथ मिलकर गोवध जैसे गंभीर अपराध कारित किये। गिरोह की सक्रियता जनपदीय स्तर की पाई गई। गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ से अनुमोदन उपरांत प्रभारी निरीक्षक केदारनाथ मौर्य द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया। सूचना पर भैरोदासपुर पुलिया से सिद्धार्थ उर्फ मिट्ठू नोना पुत्र हरिहर नोना, उम्र 31 वर्ष, निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज
    और राजू यादव पुत्र लल्लन, उम्र 33 वर्ष, निवासी त्रिपुरारपुर खालसा थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया गया।