



आजमगढ़ जिले की सिधारी पुलिस ने मानवता की मिसाल कायम करते हुए 3 घंटे में लापता 07 वर्षीय दिव्यांग बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया है, आवेदिका प्रीति गुप्ता पत्नी धीरज गुप्ता, निवासी साईचक, बेउर, पटना (बिहार) द्वारा थाना सिधारी पर सूचना दी गई कि वह अपने रिश्तेदार राजेश साहू, निवासी हरबंशपुर तिराहा, आजमगढ़ के घर आई हुई थीं, जहां उनका 7 वर्षीय श्रवण-बाधित (दिव्यांग) पुत्र यश गुप्ता दोपहर लगभग 02:17 बजे से लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बावजूद बालक का पता नहीं चल सका, सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सिधारी एवं पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बालक की विशेष स्थिति (श्रवण-बाधित) को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता एवं सावधानी के साथ खोजबीन की, त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के फलस्वरूप मात्र लगभग 3 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया, इसके उपरांत विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल उत्पन्न हो गया, परिजनों द्वारा आजमगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही, समर्पण एवं मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

