



वाराणसी में पुलिस का सख्त एक्शन मोड

पैदल गश्त पर उतरे पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई
वाराणसी | 07 फरवरी 2026शहर में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी ने शुक्रवार को व्यापक भ्रमण एवं पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त ने अंध्रापुल से मरी माई तिराहा, सिगरा चौराहा, रथयात्रा, गुरुबाग होते हुए लंका तक तथा रविदास गेट से मालवीय चौराहा और ट्रॉमा सेंटर तिराहा तक पैदल गश्त कर यातायात, सुरक्षा और जन-सुविधाओं का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई
पैदल गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
गलत दिशा में चलने वाले 974 वाहनों का चालान, 15 वाहन सीज
58 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई
गलत बारकोड/रूट पर चल रहे 45 ई-रिक्शा/ऑटो सीज
404 ई-रिक्शा/ऑटो के विरुद्ध चालान
अतिक्रमण के खिलाफ 19 अभियोग पंजीकृत, 209 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया
गुमशुदा लोगों की बरामदगी
पुलिस आयुक्त ने बताया कि 01 जनवरी 2026 से अब तक 30 गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की गई है, जो पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का परिणाम है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
निरीक्षण के उपरांत पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि—
सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए
सड़क और फुटपाथों पर अतिक्रमण के खिलाफ नियमित व सघन अभियान चलाया जाए
कलर्ड पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू कराया जाए
बिना नंबर प्लेट और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर विशेष चेकिंग अभियान जारी रखा जाए
भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए
पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यातायात अनुशासन और सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
#VaranasiPolice #FootPatrolling #TrafficAction #PoliceCommissioner
