#उपजिलाधिकारी निजामाबाद के ईमानदारी और न्यायप्रियता की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर#


निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद तहसील के उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के ईमानदारी और न्यायप्रियता की क्षेत्र में काफी जोरो की चर्चा है।क्षेत्र के लोगों द्वारा कहा जा रहा है कि पहली बार निजामाबाद तहसील में कोई ईमानदार न्यायप्रिय उपजिलाधिकारी आए हैं जिससे क्षेत्र की जनता अपनी शिकायत कह पा रही है और क्षेत्र की जनता को न्याय भी मिल रहा है। क्षेत्र के असनी ग्रामसभा के स्टॉमर गंज के पूर्व प्रधान मेवालाल पासवान,शिवप्रसाद पासवान,इंदल पासवान,असनी के लालचंद यादव, कोमल यादव,लल्ला यादव,जमीन कटघर के रामजी पांडेय,राजेश पांडेय,जयप्रकाश पांडेय,मोनू पांडेय, चकिया के सीताराम यादव,पंचानन यादव,निजामाबाद के राजेंद्र सोनकर,रवि पाठक,दिनेश सोनकर,बाबूलाल सोनकर आदि लोगों ने कहा कि निजामाबाद के उपजिलाधिकारी काफी ईमानदार न्यायप्रिय जब से आए हैं तब से गरीबों असहायों की समस्या सुनी जा रही है और उनकी समस्या को सुनकर उनका निदान भी हो रहा है।जिससे क्षेत्रवासी काफी खुश हैं।