



महिला अस्पताल में एएनएम पद पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी के पति की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बदमाशों ने देर शाम सिकरौरा पुलिया पर घटना को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी, दहशत का माहौल, घटनास्थल पहुंचे एसपी डॉक्टर अनिल कुमार, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस।
बता दे कि रौनापार थाना क्षेत्र के मराकर्मनाथ पट्टी निवासी रजनीश पांडे उर्फ राजू शनिवार की शाम बाइक से बिलरियागंज रोड से जिला मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली थाना क्षेत्र के जुनैदगंज बाजार से लगे श्याम हॉस्पिटल स्थित सिकरौरा पुलिया पर पहुंचे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने उनके ऊपर गोली दागी और मौके से फरार हो गए।
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राजू को स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी रंजना पांडे ने न्यायालय में बुआ से चल रहे जमीनी विवाद के रंजिश में उनके पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बनकट पुरुषोत्तमपुर निवासी नगीना सिंह, इंद्रसेन सिंह, भीमसेन सिंह, उग्रसेन सिंह और जीयनपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर बाग खालिस निवासी आजम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फ़िलहाल घटना की छानबीन में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। #spazamgarh #आजमगढ़_न्यूज आजमगढ़ पुलिस @highlight
