#SIS गार्ड अजय सिंह बंदूक के साथ गिरफ्तार, लापरवाही में बंदूक से फायर हो गया था, जिसमें एक की चली गई थी जान#


(फूलपुर) आजमगढ़ । SIS गार्ड अजय सिंह की बंदूक मोटरसाइकिल की टक्कर से गिरने पर आकस्मिक फायर हुए दो लोग घायल हुए थे । जिनमें से एक की हुई थी, मृत्यु मामले में असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त SIS गार्ड अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बता दें कि दिनांक 03.12.2025 को मुकदमा वादी रामसजन चौहान पुत्र रामधानी चौहान, निवासी ग्राम बैसाड़ीह, थाना एवं तहसील फूलपुर, जनपद आजमगढ़, द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनका पुत्र संजय चौहान, गाँव के ही निवासी लवकुश चौहान पुत्र स्व. जयनाथ चौहान के साथ UBI फूलपुर की मुख्य शाखा से पैसा निकालने गया था। बैंक से बाहर आने के बाद दोनों बाइके के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, तभी उन पर अचानक गोली चल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूचना मिली कि SIS का गार्ड, जो कैश वैन के साथ तैनात रहता है, सड़क पार करते समय अपनी बन्दूक लापरवाही से पकड़े हुए था, जिससे अचानक फायर हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ रास्ते में संजय चौहान की मृत्यु हो गई तथा लवकुश गंभीर रूप से घायल था।