#Ghaziabad: पुलिस ने रुकवाया महिला का अंतिम संस्कार, श्मशान से पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव#

- Advertisement -

टीला मोड़ थाना क्षेत्र के रिस्तल गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्वजन शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे। तभी मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने श्मशान घाट पर पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, रिस्तल गांव में अजीत परिवार के साथ रहते हैं। 2023 में उनकी शादी सिकंदराबाद बुलंदशहर की आशा से हुई थी। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं। बृहस्पतिवार को आशा जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार तड़के उनकी मौत हो गई।

स्वजन घर शव घर लेकर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे गांव के ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा था। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

टीला मोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार गिरी पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पर पहुंचे और अंतिम संस्कार रुकवाया। पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -