#अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल,चार रेफर#

- Advertisement -

कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अलग अलग हुए सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। जिसमें चार लोग रेफर किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को रात्रि में हुए सड़क हादसे मे संजय सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह निवासी मनकापुर उम्र 32, राजेश शर्मा पुत्र अज्ञात निवासी सेलहरी उम्र 37, अनिल पुत्र प्रभुदयाल निवासी भितिहा उम्र 30, रविवार को दिन में करनैलगंज कस्बे के मौर्य नगर चौराहे पर महेश सिंह पुत्र रामगोपाल सिंह निवासी करूवा पूरे तेगा सिंह उम्र 52 वर्ष, बरगदी मोड़ पर शिवमंगल सिंह पुत्र केशवराम सिंह निवासी बिबिया पुर अवधूत नगर उम्र 25 वर्ष, मसौलिया मोड़ के पास अंग्रेज सिंह पुत्र दसरथ सिंह निवासी नरौंदा बहराइच उम्र 45 वर्ष, अफसर पुत्र खैरात निवासी पचमरी उम्र 55 वर्ष घायल हो गये। जिन्हें लोगों द्वारा सीएचसी कर्नलगंज लाया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने चार लोगों को रेफर कर दिया।