#लखनऊ मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट#

- Advertisement -

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद राष्ट्रीय ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मानित पदाधिकारियों ने आज लखनऊ में एक मीटिंग रखी गई तथा इस मीटिंग में संस्थापक अवतार सिंह परवाना जी ने अपने विचार रखें जिसमें उन्होंने गरीबी और महंगाई को लेकर बात की सभी प्रदेश में अपनी कार्यकारिणी बनाने के लिए जोर दिया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार जी ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के विषय में तथा संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए विचार रखें तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर जी ने अपनी राय रखते हुए महिलाओं को 10 योजनाओं के बारे में बताया तथा कहा केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के द्वारा देश के नागरिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाएं सिर्फ महिलाओं के लिए ही लाई गई है। वैसे देश में तो गरीब , मजदूर , किसान , बेरोजगार हेतु कई योजनाएं चल रही है। लेकिन आज हम आप लोगो को मुख्य रूप से महिलाओं के लिए संचालित हो रही 10 बेस्ट सरकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के दिशा में कई कदम उठाए गए है , जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाएं उठा रही है। सरकार का प्रमुख उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के बराबर कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढे।केंद्र एवं राज्य सरकार की कई योजनाओं के कारण ही आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ने लगी है। लेकिन समाज में अभी भी कुछ रूढ़िवादी परंपरा भरी हुई है। जिसे दूर करने का प्रयास जारी है। समाज में लड़कियों को आज भी बोझ समझा जाता है। उन्हें बेटों के बराबर तवज्जो नहीं दिया जाता , घर से लेकर समाज में उन्हें निम्न समझा जाता है। इन्ही सब कारणों से महिलाएं पिछड़ जाती है। जिस कारण से उनका शारीरिक , मानसिक एवं सामाजिक विकास प्रभावित होता है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सामाजिक , आर्थिक स्तर को ऊपर उठाया जा रहा है।
योजनाओं के नाम क्रमशः
1-प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना।
2-फ्री सिलाई मशीन योजना।
3-फ्री आटा चक्की वितरण योजना।
4-लाडली बहना योजना।
5-नारी सम्मान योजना।
6-सखी – वन स्टॉप सेंटर योजना।
7-प्रधान मंत्री मातृत्व वन्दना योजना।
8-आंगनबाड़ी लाभार्थी योजना।
9-मुख्य मंत्री सामूहिक विवाह योजना।
10-प्रधान मंत्री समर्थ योजना। तथा शिक्षा के विषय में वह लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अपने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देशित किया तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी। जिसमें उपस्थित रहे क्रमशः संस्थापक अवतार सिंह परवाना जी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार जी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गिरजा शंकर जी,
राष्ट्रीय सचिव भानु थापा जी,
रेखा, अर्चना देवी, नयाब बानो, सलमा, राखी आदि लोग मौजूद रहे।
जय हिंद जय भारत जय संविधान जय मानवाधिकार