पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन मिले लंबित तो संस्थानों पर होगी कार्रवाई: डीआईओएस


पल्हनी। वित्तीय वर्ष 2021-22 में छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन संस्था के लॉगिन पर 80 हजार आवेदन लंबित पड़े हैं।जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई है। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने जिले के समस्त प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को तत्काल छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा को अग्रसारित या निरस्त करने के लिए निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि पेंडिंग डाटा के आधार पर उक्त संस्थानों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। जिसमें पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2021-22 के अर्न्तगत विद्यालयों व महाविद्यालयों के छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा की समीक्षा की गई। जिसमें पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति के अन्तर्गत लगभग 80 हजार आवेदन संस्था स्तर पर पेंडिंग पाए गए जो संस्थाओं द्वारा अग्रसारित नहीं किए गए है। जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी जताई। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्य व प्राचार्य को निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर पेंडिंग डाटा को तत्काल ही अग्रसारित या निरस्त करें, अन्यथा पेंडिंग डाटा के आधार पर संस्थाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने बताया कि समस्त राजकीय व अशासकीय सहायताप्राप्त व स्ववित्तपोषित विद्यालय के प्रधानाचार्यो एवं महाविद्यालय के प्राचार्यो
की बैठक 23 अक्टूबर को शिब्ली नेशनल कालेज में 12 बजे से होगी।