पीसीएस परीक्षा के कारण फिर टला सीएम का कार्यक्रम


आजमगढ़। सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम एक बार फिर से टल गया है। पहले उनके आगमन के लिए 24 अक्तूबर की तिथि प्रस्तावित थी। लेकिन 24 अक्तूबर को ही पीसीएस की परीक्षा होने के कारण उनके आगमन का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है।अब उनके 25 अक्तूबर के बाद आने की संभावना है।
जनपद में हो चुके और होने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा कै संबोधित करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को जनपद आना है। इसके लिए पहले सितंबर माह में कार्यक्रम तय हुआ था। इसके लिए निर्धारित स्थलों पर टेंट आदि लगाने का कार्य भी किया जा रहा था।

तभी 16 सितंबर की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण कार्यक्रम स्थगित हो गया। फिर 24 अक्तूबर को उनके जनपद आगमन का कार्यक्रम निर्धारित हुआ। इसके लिए प्रशासन सदर, लालगंज और सगड़ी तहसील में जनसभा स्थल की तलाश में जुट गया था। तभी 24 अक्तूबर को पीसीएस परीक्षा होने के कारण उनके कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। अब 25 अक्तूबर को वाराणसी में होनै वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद ही उनका जनपद आगमन होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पीसीएस परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर 24 अक्तूबर को होनी है। इसलिए मुख्यमंत्री के आगमन अब 25 अक्तूबर के बाद होगा।