महिला की हत्या में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Meerut Bureauमेरठ ब्यूरो
शामली, कांधला। थानाक्षेत्र के गांव खंदरावली में दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। महिला के भाई ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शामली के मोहल्ला दयानंद नगर गली नंबर तीन निवासी देवेंद्र ने फरवरी 2022 में अपनी बेटी अंशु की शादी क्षेत्र के गांव खंदरावली निवासी नितिन के साथ की थी। मृतका के भाई चेतन ने बताया कि ससुराल वाले शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर महिला को परेशान कर रहे थे। महिला ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी थी।
आरोप है कि रविवार की रात को पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर महिला की फांसी लगाकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर आ गए। महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका भाई चेतन ने मृतका के पति नितिन, जयकुमार, सुदेशना, सचिन ओर रीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लिया गया है।