



आजमगढ़ जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र के झीनपुरे गांव में गोकशी की घटना सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि झीनपुरे एक बिना चिरागी गांव है। ग्रामीण जब सुबह अपने खेतों की ओर गए, तो वहां खुले मैदान में पशु के अवशेष और एक छुरी पड़ी मिली, जिससे सनसनी फैल गई। और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी,घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन छानबीन जारी है

