#एसडीएम मधुबन के घोसी आवास पर विदाई एवं सम्मान समारोह संपन्न#

घोसी। एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल के घोसी स्थित आवास पर सेवा ही समर्पण, कर्म ही पूजा के भाव के साथ विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त सामयिक संग्रह अनुसेवक रामवृक्ष को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए सम्मानित कर विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामवृक्ष ही रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर उपजिलाधिकारी दीपक सिंह रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक राजू सहगल की गणेश वंदना से शुरू हुई।
विशिष्ट अतिथि अपर उपजिलाधिकारी मऊ दीपक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य परायणता ही किसी भी कर्मी की सबसे बड़ी पहचान होती है।
इस अवसर पर एसडीएम मधुबन राजेश अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिली। उन्होंने भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में घोसी के तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, घोसी के नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, गोठा के ग्राम प्रधान राम जनम गुप्ता, कमल सागर की ग्राम प्रधान कविता पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता कालिका दत्त पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय, दिनेश राय, सतिराम यादव, जगदीश सिंह, राजेंद्र यादव, रमेश श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव उपाध्याय, उमाशंकर उपाध्याय, घोसी तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जय प्रकाश यादव, लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, विवेक सिंह समेत तहसीलकर्मी, अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।