



आजमगढ़ जिले की रौनापार पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत किशोरी को अगवा करने वाला मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अहमद हुसैन निवासी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त करखिया मोड़ से समय लगभग 11:45 बजे गिरफ्तार किया, बता दें कि दिनांक 25.10.2025 को थाना रौनापार पर एक नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर ले जाए जाने के संबंध में मु0अ0सं0 400/25, धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । विवेचना के दौरान दिनांक 05.12.2025 को पीड़िता को बरामद किया गया। उसके बयान धारा 180 बीएनएसएस एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई तथा अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया था ।

