



आजमगढ़ के रिज़र्व पुलिस लाइन में वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तहत तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद आज़मगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में निःशुल्क बृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथी विभाग के डॉ० योगेन्द्र कुमार यादव, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी आज़मगढ़ एवं डॉ० वीरेन्द्र कुमार यादव, वरिष्ठ चिकित्सक, अपनी टीम सहित उपस्थित रहे, और पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं रोग निवारण हेतु आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।
शिविर के दौरान 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए पैप स्मीयर एवं मैमोग्राम परीक्षण हेतु ओपोलोमेडिक्स अस्पताल, लखनऊ द्वारा निःशुल्क टेस्ट कूपन कार्ड वितरित किए गए, जिससे महिला पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवारजन को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। इस कार्यक्रम में मधुबन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, पुलिस कल्याण शाखा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी, आरटीसी के आईटीआई/पीटीआई, रिक्रूट महिला आरक्षी, पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे तथा शिविर से लाभान्वित हुए। यह स्वास्थ्य शिविर पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण के लिए वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की एक सराहनीय पहल रही।
