ब्रेकिंग आजमगढ़: चंगईपुर गांव में सरकारी भूमि पर कब्जा कर बोई गई फसल राजस्व टीम ने कटवाया! मौके पर कांटे गए धान की चार हजार रुपए में हुई नीलामी!!
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी एसडीएम श्याम प्रताप सिंह के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली के चगईपुर गांव में प्रशासन द्वारा कार्यवाही की गई । सरकारी भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर बोई गई धान की फसल को रविवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद की अगुवाई में राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कटवा दिया । वही धान को मौके पर ही चार हजार रुपए में नीलाम कर दिया । साथ ही कब्जा धारक को हिदायत दी गई की पुनः किसी प्रकार की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी । सरकारी भूमि को अवैध रूप से पूर्व सैनिक शंकर राम पुत्र रघुवीर निवासी रसीदाबाद द्वारा काफी वर्षों से कब्जा कर लिया गया था। कब्जेदार ने इस भूमि पर धान की फसल बोया था। गांव की प्रधान रशीदा खातून और कई अन्य लोगों ने इसकी शिकायत एसडीएम से कई बार किया। बीते शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर यह मामला जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के सामने भी पेश हुआ। जिलाधिकारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया था । नायब तहसीलदार विवेकानंद ने बताया कि यह भूमि अभिलेखों में नवीन परती दर्ज है। शंकर राम द्वारा इस पर काफी वर्षों से जबरदस्ती कब्जा किया गया था। जिसे उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खाली कराया गया है और कब्जेदार को सख्त हिदायत दी गई है!!