



साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर और थाना मेंहनगर की नकली मुहर का उपयोग कर कूटरचित नोटिस तैयार किया था। पकड़ा गया आरोपी प्रशांत सिंह मेंहनगर थाना क्षेत्र के ठोठीया गांव का निवासी है।

ऐसे सामने आया मामला
मामला तब सामने आया जब ग्राम ठोठीया निवासी गुलाबचंद को पांच अक्तूबर को एक नोटिस डाक से मिला, जिसमें दावा किया गया था कि उनके खिलाफ थाना मेंहनगर में शिकायत दर्ज है। नोटिस पर एसपी आजमगढ़ के फर्जी हस्ताक्षर और थाना मेंहनगर की नकली मुहर लगी थी। इसमें चेतावनी दी गई थी कि यदि वे पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए तो गिरफ्तारी हो सकती है।
