विश्व हिंदू महासंघ की हुई बैठक नए पदाधिकारियों की हुई घोषणा

- Advertisement -

आजमगढ़ जनपद में एक प्रतिष्ठित होटल में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया और नए पदाधिकारियों की घोषणा करके उन्हें फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव जी थे और मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह प्रदेश मंत्री के देखरेख में नए जिला मंत्री के पद पर सठियांव निवासी आजाद सिंह का व जिला मीडिया प्रभारी के पद पर यशपाल सिंह की घोषणा मंडल प्रभारी आशुतोष सिंह द्वारा किया गया यह बैठक गोरक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक अभय नाथ राय की देखरेख में संपन्न हुई प्रदेश मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप लोगों को नई जिम्मेदारी दी जा रही है इसे पूरी मनोयोग से निभाये कार्यकर्ता ही संगठन के रीढ़ की हड्डी होते हैं कार्यकर्ताओं के बल पर ही संगठन मजबूत होता है इसलिए आप लोग तन मन धन से संगठन के लिए कार्य करें इस मौके पर प्रदेश मंत्री मनोज कुमार श्रीवास्तव मंडल प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह गौ रक्षा प्रांत के जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह जिला संयोजक अभय नाथ राय मऊ जिला के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अभिनय कुमार और हरिपाल सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता थे