#प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर उठाए सवाल#

- Advertisement -

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी की गई सदस्यता – मकसूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर उठाए सवाल

डीडीयू नगर।नगर स्थित पटेल नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शुक्ला के आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मकसूद खान ने पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कहा कि
राहुल पर निशाना है अडानी को बचाना है। अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक जा सकती। एक शहीद के बेटे पर बार बार ये हमला क्यों किया जा रहा है।देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते पर प्रतिशोध की राजनीति के तहत फंसाया गया। बिना समय दिए सांसद की सदस्यता रद्द करा दिया गया।कहा कि गौतम अडानी को 20,000 करोड़ रुपये कहाँ से मिले। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी देश के 14,000 करोड़ लेकर कैसे भाग गया, किसने उसकी मदद की।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे व्यक्ति पर पूरी सत्ता का हमला किया जा रहा है।
एक बीमार मां की देखभाल कर रहे बेटे को 12 -12 घंटे के लिए हफ्तों हफ्तों के लिए ईडी के नाम पर अत्याचार किया जा रहा है।विपक्ष के नेता का काम है जनता की आवाज को उठाना।कहा जनता की आवाज महात्मा गांधी, पं नेहरू, सुभाष बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद ने आवाज उठाया। जिन्हें अंग्रेजी हुकूमत उन्हें इसकी सजा देते थे। आज वही काम मोदी जी कर रहे हैं। जनता की आवाज उठाने पर, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी को सजा दिया जा रहा हैं। राहुल गांधी किसानों की आवाज उठाते हैं, भूमि अधिग्रहण कानून लाए। किसान की रक्षा हुई। जब मोदी जी ने भूमि अधिग्रहण कानून खत्म करने की कोशिश की उसके खिलाफ राहुल गांधी जी खड़े हो गए और ऐसा करने से रोका। आगे कहा कि कौन है इस देश का किसान वह ओबीसी है, दलित है, सवर्ण समाज का है- राहुल जी उनके लिए लड़े। अब मोदी सरकार उनके पीछे पड़ गई है।
आदिवासियों की जमीन, उनके जंगल और पानी के लिए राहुल जी खड़े हुए। उड़ीसा का और देश का एक एक आदिवासी जानता है कि राहुल जी ने उनके जल जंगल जमीन के अधिकार की रक्षा की।भारत का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है। ऐसा एक दिन नहीं जाता जब नौजवानों के रोजगार और भविष्य की बात कांग्रेस द्वारा मंचों पर उठाया जाता है।नोटबंदी के घोटाले ने गरीब को, छोटे व्यापारी को भयंकर नुकसान किया। मोदी की गलत जीएसटी ने लाखों दुकानदारों का, करोड़ों छोटे छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट कर दिया। देश में महंगाई चरम पर है। आटा, नमक, दूध, तेल, खाने पीने का सामान, घर की चीजें, गैस, पेट्रोल, डीजल महंगा कर दिया। जिसका विरोध राहुल जी करते हैं।
देश में कहीं भी दलितों पर अत्याचार होता है।एससी ऐक्ट को खत्म करने की कोशिश मोदी सरकार करती है।राहुल जी दलितों के लिए, गरीबों के लिए ढाल बनकर खड़े हो जाते हैं। देश देख रहा है जनता की अदालत सबसे बड़ी है। वहां सबका घमंड और अहंकार टूट जाता है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता, पीसीसी सदस्य आनंद शुक्ला, पीसीसी सदस्य श्रीमती मधुराय, पीसीसी सदस्य गंगा प्रसाद, सेवादल पूर्वी जोन के अध्यक्ष सतीश बिंद, ओबीसी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाराम पटेल, अल्पसंख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसिफ मौजूद रहे संदीप कुमार पत्रकार

- Advertisement -