जानिएकौनहैंआज़मगढ़केनवागतपुलिसकप्तानअनुराग_आर्य

- Advertisement -

अनुराग आर्य यूपी के बागपत जिले के छपरौली के निवासी हैं। इनका जन्म 10 दिसम्बर 1987 को हुआ। यह 2013 बैच के IPS ऑफिसर हैं। इनके माता और पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। अनुराग आर्य कक्षा पांच तक गांव के ही स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। आगे की पढ़ाई उन्होंने देहरादून के आर्मी स्कूल से की है। अनुराग को बचपन से ही स्पोर्ट्स का बहुत शौक था। स्कूल टाइम से ही वह बास्केटबॉल और क्रिकेट खलते रहे और आगे चलकर उन्होंने बास्केटबॉल नेशनल लेवल तक खेला।
पुलिस बनने का था सपना
अनुराग आर्य बीएचयू से फिजिक्स ऑनर्स से ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है। उस समय ये कम्पटेटिव एग्जाम की भी तैयारी कर रहे थे। इनके अंदर बचपने से ही खुद को पुलिस के वर्दी में देखने का सपना था। अनुराग आर्य का दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी की पढ़ाई के दौरान 2012 में RBI बैंक में मैनेजर के पद पर सिलेक्शन हो गया। जिसके बाद उन्हें पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ी थी। वह कानपुर RBI ब्रांच ऑफिस में अनुराग ने पांच महीने काम किए। उसके बाद उन्होंने 2012 में सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया और फर्स्ट एटेम्पट में ही पास हो गए। 2013 में उनका रिजल्ट आया और उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़कर 2014 में IPS की 11 महीने की ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद चले गए।