#प्रेम प्रसंग में युवक की गला दबाकर हत्या: केले के खेत में मिला शव, गांव की शादीशुदा महिला से था रिश्ता#

- Advertisement -

भागलपुर के परवत्ता थाना के जगतपुर में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसका गांव के पास ही खेले के खेत से मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान परवत्ता थाना के जगतपुर निवासी भरोसी यादव का पुत्र नीतीश कुमार के तौर पर हुई है। परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक नीतीश के गले पर दाग हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी पीठ पर भी चोट के निशान हैं। हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है।
महिला बना रही थी शादी के लिए दबाव
बताया जा रहा है कि नीतीश का गांव में ही एक महिला से प्रेम प्रसंग था। उसके पति दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। वह होली में घर आया हुआ था। महिला कई बार नीतीश के घर आकर शादी के लिए दबाव बना चुकी थी। नीतीश की शादी दूसरे जगह हो रही थी। 10 मार्च को नीतीश को लड़की वाले देखने आ रहे थे। इसे लेकर महिला उसे परेशान कर रही थी।

कॉल आने पर निकला तो फिर नहीं लौटा
बुधवार को नीतीश घर में होली खेला था। चार बजे उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन आने के बाद वह घर से निकल गया। अगली सुबह गांव के लोगों ने उसकी लाश देखी। नीतीश कुमार दो भाइयों में छोटा था। वह घर का लाडला था। बड़े भाई मनीष कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। बहन सोनी देवी, मोनी देवी के आंख से आंसू थम नहीं रहे थे। परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मृतक के स्वजनों द्वारा लिखित प्रतिवेदन दिए जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।