#कुशीनगर में बेड पर मिला महिला का शव, पड़ोसी के घर बिलखती मिली छह माह की बच्ची- पति फरार#

- Advertisement -

कुशीनगर जिले के रामकोला के टेकुआटार बड़वाछापर टोले में एक महिला का शव बेड पर मिला। घर में महिला उसका पति व छह माह की बच्ची रहते थे। घटना के बाद से पति फरार है, जबकि बच्ची पड़ोसी के घर मिली। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।

यह है पूरा मामला
बताया जाता है कि 30 वर्षीय भगवंत बिहार के सिवान में मजदूरी करता है। दो वर्ष पूर्व वह वहीं शादी कर पत्नी पूनम को घर लाया। तीन भाइयों में छोटा भगवंत दोनों भाइयों से अलग रहता है। उसकी छह माह की एक बच्ची है। सुबह भगवंत की बच्ची को अपने बरामदे में देख पड़ोसी हैरान रह गए। बच्ची रो रही थी। भगवंत के घर में किसी की आहट न मिलने पर आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से घिर उठे। लोगों ने इसकी सूचना प्रधान राधेश्याम यादव को दी। प्रधान ने इसकी सूचना थाने में दी।

पति-पत्नी के बीच होता रहता था विवाद
पुलिस जब भगवंत के घर में गई तो दरवाजा खुला और पूनम का शव बेड पर मिला। उसके गले पर जख्म के निशान थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गांव के लोगों के अनुसार पति, पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार रात को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख जांच कर रही है।
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुकदमा
विशुनपुरा क्षेत्र में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है। आरोपित पीड़िता का रिश्ते में चचेरा चाचा लगता है। बताया जा रहा कि दोपहर दो बजे बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। इस बीच उसे गोद में लेकर अपने घर चला गया। घर में कोई नहीं था। महिलाएं व पुरुष सदस्य खेत में काम करने गए थे। उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। स्वजन बच्ची को खून से लथफथ व अचेत देख अवाक रह गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने बच्ची को जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपित विक्की प्रसाद के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। एसएचओ महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

- Advertisement -