



आपको बता दें शासन-प्रशासन आए दिन नशा मुक्ति अभियान के तहत आवाम को जागरूक करने का काम करते हैं वही बात करते हैं आजमगढ़ के मुबारकपुर की जहां पर देर शाम आईपीएस शक्ति मोहन अवस्थी क्षेत्राधिकारी सदर ने मुबारकपुर रोडवेज पर नशा मुक्ति अभियान को लेकर ठेके के पास और रोडवेज चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी और अफरा तफरी मच गया और सन्नाटा पसर गया मुबारकपुर के थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने दल बल के साथ गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे तभी दारु पीने वाले मुंह छुपाकर भागते हुए नजर आए और आखिरकार 24 लोग पुलिस के जाल में फसी गए मौके पर देखा गया कि क्षेत्राधिकारी ने पुलिस टीम के साथ ब्रेथ एनालाइजर के द्वारा चौकी प्रभारी सठियांव रामकृष्ण सिंह ने ड्राइविंग कर रहे लोगों को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करते हुए नजर आए और जिन लोगों ने दारू पीकर गाड़ी चला रही थे ब्रेथ एनालाइजर ने उनकी पोल ही खोल डाली वही बात करते हैं दुर्घटना की तो आए दिन दारू पीकर चलाने के कारण नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने के कारण ही दुर्घटनाएं होती हैं और उसका खामियाजा परिवार को भुगतना पड़ता है और परेशानी की जहमत पुलिस उठाती है दुर्घटना होने के बाद पुलिस उठाकर अस्पताल ले जाती है और इलाज करवाती है मर जाने के बाद पुलिस ही पोस्टमार्टम करवाती है फिर भी लोगों को समझ में नहीं आता है आखिरकार पुलिस वालों का दुख दर्द कौन समझेगा इस कड़ाके की ठंड में पुलिस प्रशासन सबको सचेत कर रही है और दारू पीकर ना चलाने के लिए जागरूक भी कर रही है वही इस अभियान में 24 लोगों को थाने भेजा गया जिसमें चार गाड़ी भी चालान की गई और थाने के बाहर दारू बाजो के परिवारों का जमावड़ा लग गया क्षेत्राधिकारी के आदेश पर सबको हिदायत देते हुए मुचलका भरकर रिहा कर दिया गया ताकि भविष्य में ऐसी गलती ना करें अब देखना होगा क्या इस कार्यवाही से दारु पीने वालों को सबक मिलता है news9 भारत के लिए अमित तिवारी की खास रिपोर्ट

