मनबढ़ों ने एक युवक को मारी गोली घायल अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती


आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव निवासी एक युवक को शुक्रवार की रात मनबढ़ों ने गोली मार दी। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी अहरौला ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। समदी गांव निवासी आलोक निषाद (27) को रात आठ बजे गांव में ही कुछ मनबढ़ों द्वारा गोली मार दी गई। गोली उसके पेट में लगी। परिवार और गांव के लोग उसे लेकर सीएचसी अहरौला पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। वहीं लोग घटना को प्रेम संबंध से जोड़ रहे हैं। बताया जा रहा है की आलोक कुछ दिन पहले ही गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध के बाद कोर्ट मैरिज किया था उसी की अदावत में फायरिंग हो सकती है। दोनों एक ही वर्ग से संबंध रखते हैं। गोली मारने वाले गांव के ही लोग बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने मामले को संदिग्ध बताया। कहा गोली लगी है। छानबीन की जा रही है पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि वादी देवेंद्र निषाद के तहरीर के आधार पर एफ आई आर 425/22 धारा 307 आईपीसी विरुद्ध वीरेंद्र निषाद रामअजोर निषाद मोनू निषाद पंजीकृत किया गया विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया आलोक निषाद जिसको गोली लगी है उनकी शादी मुख्य अभियुक्त वीरेंद्र निषाद की सगी बहन के साथ हुई थी वीरेंद्र निषाद जो इनके सगे साले हैं इन्हीं पर आरोप लगाया गया है की इनके द्वारा घटना को कारित किया गया है इसके साथ ही साथ यह भी तथ्य प्रकाश में आया है वीरेंद्र निषाद जो 3 साल से 376 और पाक्सो एक्ट में जेल में था अक्टूबर में जेल से छूट कर आया है और जो उस मुकदमे में जिस लड़की के नाम मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उसके परिवार के राम अजोर निषाद और मोनू निषाद को मुकदमे में नामजद किया गया इन सभी पहलुओं पर पुलिस की वर्तमान में जांच चल रही है जो भी अभियुक्त इस घटना में शामिल होंगे उन पर कठोर कार्यवाही करते हुए विवेचना पुलिस के द्वारा संपादित की जाएगी

संवाददाता अमित खरवार