हैंडपंप को चिन्हित कर लाल पेंट से क्रॉस कर पानी ना पीने की दी स्पष्ट चेतावनी, नगर पंचायत में चला जागरूकता अभियान

- Advertisement -

अतरौलिया: 75 वां आजादी महोत्सव के पर्व के अवसर पर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी एवं नगर अध्यक्ष द्वारा सभी कर्मचारीयो को प्रणाम पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं नगर में विशेष सफाई अभियान का कार्य किया गया।बता दे कि
जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार रविवार को नगर पंचायत अतरौलिया में जल भराव वाले क्षेत्र में हैंडपंप को चिन्हित कर लाल पेंट से क्रॉस किया गया एवं क्रॉस किए गए हैंडपंप का पानी ना पीने की स्पष्ट चेतावनी लोगो को दी गई। पानी को उबालकर ही पीने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
नगर पंचायत में मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन, एंटी लार्वा का छिड़काव, एवं चूना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। जन जागरूकता के क्रम में वाहन के माध्यम से नगर वासियों को पानी उबालकर ही पिए का निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। नगर पंचायत अतरौलिया में सभी वार्डों में फागिंग का कार्य भी किया गया। नगर पंचायत के सभी गली मोहल्ले में विशेष सफाई अभियान के दौरान साफ सफाई करते हुए तूने ब्लीचिंग व्हाई एंटी लारवा का छिड़काव किया गया साथ ही साथ वाहन से ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर जलजमाव वाले इलाकों में रह रहे लोगों को पानी उबालकर ही पीने की सलाह दी गई नगर पंचायत में लगातार मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।