दिल्ली MCD चुनाव की तैयारी के बीच AAP को झटका, रिश्वत लेने के आरोप में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी गिरफ्तार

AAP MLA Akhilesh Pati Tripathi Arrested

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में कमलानगर सीट से टिकट देने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (anti corruption branch) ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली MCD चुनाव की तैयारी के बीच AAP को झटका, रिश्वत लेने के आरोप में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी गिरफ्तार

दिल्ली MCD चुनाव की तैयारी के बीच AAP को झटका, रिश्वत लेने के आरोप में विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी गिरफ्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा। भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (anti corruption branch) ने रिश्वत लेने के आरोप में मॉडल टाउन से आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी (AAP MLA Akhilesh Pati Tripathi) को गिरफ्तार कर लिया है।

AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने गोपाल खारी से 90 लाख रुपये लेकर दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में टिकट देने का आश्वासन दिया था। शिकायत पर ACB ने आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन से विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के पीए शिव शंकर पांडे, साला ओम सिंह और सहयोगी प्रिंस रघुवंशी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि कमला नगर महिला सुरक्षित सीट से गोपाल खारी की पत्नी को टिकट मिलना था। इसके लिए इन लोगों ने कई महीने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। पोस्टर तक छपवा लिए थे और कई जगहों पर लगवा भी दिए थे।

संजय सिंह दिल्ली ✍️