#आजमगढ़ : मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, साइकिल और घड़ी देकर बढ़ाया उत्साह#


गमगढ़। समता बालिका इंटर कॉलेज सुखई सत्योंग आगमगढ़ में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइकिल एवं घड़ी भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हाईस्कूल परीक्षा में छात्रा नैनश्री यादव पुत्री दिनेश यादव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चांदनी पुत्री राजकुमार ने 83.8 प्रतिशत तथा अरिशा बानो पुत्री मो. अनवर आलम ने 83.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट वर्ग में अनिकेत पुत्र सोती ने 81.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आयुष गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता ने 81 प्रतिशत तथा सृष्टि चौहान पुत्री ज्वाला चौहान ने 80.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. प्रेम प्रकाश यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं घड़ी देकर सम्मानित किया। संस्था के निदेशक डॉ. विशाल यादव ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता यादव ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवक्ता, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।