#प्रधानाध्यापक के निलंबन के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश जम कर किया विरोध धरना प्रदर्शन और नारेबाजी#


प्रधानाध्यापक के निलंबन के खिलाफ बच्चों के अभिभावकों में आक्रोश जम कर किया विरोध धरना प्रदर्शन और नारेबाजी
निजामाबाद से अबुल कैश की रिपोर्ट
निजामाबाद आजमगढ़।29 अप्रैल को प्राथमिक विद्यालय बेगपुर आयमा के प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार के निलंबन के समाचार को सुनकर स्कूल के छात्रों के अभिभावकों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। स्कूल में पहुंच कर जमकर नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किए।महिलाएं और पुरुषों ने कहा कि प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार के कारण ही हम अपने बच्चों को उनके अच्छे आचरण और अच्छी पढ़ाई के कारण अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल से नाम कटाकर प्राथमिक विद्यालय में नाम लिखवाए।मगर 18 अप्रैल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण सफाई कर्मचारी के नहीं आने के कारण विद्यालय में कचरा हो गया था जिसे विद्यालय के प्रधानाध्यापक और बच्चे सफाई कर रहे थे जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर डाल दिया गया जिसको संज्ञान में लेते हुए बीएसए (बेसिक शिक्षा अधिकारी)द्वारा प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया गया।प्रधानाध्यापक के निलंबन के विरोध में आज स्कूल के सैकड़ों अभिभावकों जिसमें महिलाएं और पुरुषों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किए और प्रधानाध्यापक के बहाली तक विरोध करेंगे

और उच्च अधिकारियों तक जायेंगे अभिभावकों ने कहा कि अगर प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र कुमार नहीं बहाल होते हैं तो हम अपने बच्चों को इस स्कूल से नाम कटवा लेंगे।अभिभावकों ने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है वह गलत है अगर प्रधानाध्यापक हमारे बच्चों से जबरदस्ती झाड़ू लगवाते तो हमसे जरूर बताते यह बिल्कुल गलत बात है बच्चों द्वारा भी बताया गया कि नहीं हमसे कोई जबरदस्ती काम नहीं करवाया जाता है।