#कूूलर की हवा को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर चाकूबाजी, एक की मौत, तीन घायल…पुलिस हिरासत में कई लोग!#




आजमगढ़। जनपद के जीयनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर, अजमतगढ़ में एक विवाह समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जयमाल के समय कूलर की हवा को लेकर घराती और बाराती पक्ष के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई।

