#आजमगढ़: मोड़ के पास ई-रिक्शा और सांड में हुई जोरदार टक्कर! ई-रिक्शा चालक की हुई मौत! परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल!!#


आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर मोड़ के पास ई रिक्शा और सांड में जोरदार टक्कर होने से ई रिक्शा चालक की मौत का मामला सामने आया है । जिससे मृतक चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है । मिली जानकारी के अनुसार आराजी देवारा करकिया बाढ़ू का पूरा गांव निवासी सुरेश राम उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र परसु राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकापार्जन करते थे । शुक्रवार देर शाम सवारियों को छोड़कर वह अपने घर जा रहे थे तभी फरीदपुर मोड़ के पास ई रिक्शा की टक्कर सांड से हो गई इस घटना में सुरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए । आनन फानन में लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई । मृतक सुरेश राम 6 बच्चों के पिता थे । पत्नी फूला देवी, पुत्र अमन कुमार, पुत्रियां डिंपल, संजू, मंजू, अंशिका, गुड्डी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है । शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है!!