



बलिया : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो जिला चिकित्सालय बलिया का बताया जा रहा है, जिसने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। वीडियो में एक होमगार्ड कभी अस्पताल की सुरक्षा ड्यूटी निभाते हुए नजर आता है, तो कभी पैथोलॉजी लैब में जांच से जुड़े कार्य करता दिख रहा है।इस दृश्य ने आम लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो को लेकर लोग तंज कस रहे हैं कि अब मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों के बाद मल्टी टैलेंटेड होमगार्ड भी देखने को मिल रहे हैं। चर्चा है कि जब होमगार्ड सुरक्षा ड्यूटी से फ्री रहता है तो उसे लैब में जांच का काम सौंप दिया जाता है। इसी को लोग कह रहे हैं—आम के आम, गुठलियों के दाम। हालांकि, यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और स्टाफ की भारी कमी की ओर भी इशारा करती है।

