#आजमगढ़ पुलिस लाइन में 77वां गणतंत्र दिवस भव्यता से संपन्न,डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसपी डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक आयोजन#


आजमगढ़: 77वां गणतंत्र दिवस-पुलिस लाइन में राष्ट्रभक्ति का भव्य आयोजन, डीआईजी सुनील कुमार सिंह व एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में ऐतिहासिक समारोह,77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन, आजमगढ़ के परेड ग्राउंड में भव्य परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व का सशक्त उदाहरण रहा।समारोह के मुख्य अतिथि जिला कारागार मंत्री  दारा सिंह चौहान  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली तथा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त आजमगढ़  विवेक, डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र  सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी  रविन्द्र कुमार द्वितीय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि का स्वागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भव्य परेड का निरीक्षण किया गया।परेड में सम्मिलित 09 टोलियों का नेतृत्व प्रथम परेड कमांडर प्रेमसुख दरिया (प्रशिक्षणाधीन उप निरीक्षक), द्वितीय परेड कमांडर निरीक्षक शशीचन्द्र चौधरी एवं तृतीय परेड कमांडर एसआईएपी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा किया गया। परेड में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड्स, सीईआर, एईआर, सीटीएस सहित विभिन्न पुलिस टुकड़ियों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त डॉग स्क्वायड, स्वाट/क्यूआरटी टीम (वज्र), डायल-112, ईगल मोबाइल, एंटी रोमियो, सर्विलांस यूनिट, फायर सर्विस एवं आधुनिक पुलिस वाहनों ने आधुनिक, सशक्त और जन-सुरक्षा आधारित पुलिसिंग की प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।डीआईजी  सुनील कुमार सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में पुलिस बल की अनुशासनप्रियता, कार्यकुशलता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि आजमगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं संवेदनशील पुलिसिंग में नई मिसाल कायम की है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।समारोह में 09 भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुत कर राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया, जिसने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।सम्मान समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  चिराग जैन (Commendation Disc–Silver), आरक्षी विक्रम सिंह एवं आरक्षी राहुल सिंह को उत्कृष्ट एवं शौर्यपूर्ण सेवाओं के लिए डीजीपी प्रशंसा चिन्ह से सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 570 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं सहयोगी नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।पूरे कार्यक्रम का सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायी आयोजन डीआईजी श्री सुनील कुमार सिंह के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार की सक्षम प्रशासनिक दक्षता का प्रतीक रहा, जिसने आजमगढ़ पुलिस की सकारात्मक छवि को और अधिक सुदृढ़ किया।