#ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत, क्षेत्र के ईट भट्ठे में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हैं ट्रैक्टर और ट्राली#




आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फत्तनपुर में रोड एक्सीडेंट मेंअधेड़ की मौत,
मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
मिली जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा फत्तनपुर निवासी अबरार अहमद पुत्र फखरुद्दीन अहमद उम्र लगभग 45 वर्ष किसी कार्य से निजामाबाद बाजार गए हुए थे बाजार से घर वापस आते समय फत्तनपुर तिराहे पर टेंपो से उतरकर फरिहा निजामाबाद रोड क्रॉस कर रहे थे कि तभी अचानक फरिहा की तरफ़ से तेज रफ्तार से ईंट से लदा आइसर ट्रैकटर ने अबरार को जोरदार टक्कर मार दिया स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अबरार अहमद को तत्काल ईलाज हेतु ब्लाक रानी की सराय ले कर गए डाक्टर ने जांच करने के बाद अबरार अहमद को मृतक घोषित कर दिया मिली जानकारी के अनुसार मृतक अबरार अहमद के पास दो पुत्र और दो पुत्री थी जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है ग्रामीणों ने बताया कि फरिहा क्षेत्र में दर्जनों भट्ठों पर बिना रजिस्ट्रेशन के ट्रैक्टर ट्रॉली रोड पर लेकर चल रहे हैं और ग्रामीणों ने अनुमान लगाते हुए कहा कि ज्यादातर ड्राइवर बिहार , रांची और झारखंड क्षेत्र के रहने वाले हैं इनके पास ड्राईविंग लाइसेंस भी उपलब्ध नहीं है

उसके बाद भी रोड पर ट्रैक्टर लेकर चल रहे हैं आखिरकार इतनी बड़ी घटना का जिम्मेदार कौन है ।इस संबंध में निजामाबाद थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी है अभी हमें तहरीर नहीं मिली है ।तहरीर मिलने के बाद दोषी पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी

