#School Health and Wellness” विषय पर सी०बी०एस०ई० शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ#


School Health and Wellness” विषय पर सी०बी०एस०ई० शिक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

आज दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “School Health and Wellness” का आयोजन सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, जाफरपुर, आज़मगढ़ में किया गया। इस कार्यक्रम के प्रथम दिवस के अन्तर्गत निम्नलिखित बिन्दुओं के माध्यम से ट्रेनिंग कराई गई। जिसमें कुल 60 शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Health and Wellness of school going children

Understanding mental health

Understanding other’s emotions

टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ सी०बी०एस०ई० बोर्ड द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर/विशेषज्ञ श्रीमती अर्चना सिंह, प्रधानाचार्या, सनबीम सनसिटी, वाराणसी एवं सुश्री शिल्पा शर्मा, PGT (English), सनबीम सनसिटी, वाराणसी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सी०पी०एस० ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजर डॉ० आजाद अहमद खान ने मास्टर ट्रेनर/विशेषज्ञों को बुके देकर उनका अभिवादन किया तथा ट्रेनिंग के लिए उपस्थित सभी टीचर्स को विषय “School Health and Wellness” की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

दोनों Resource persons ने शिक्षकों को “स्कूल स्वास्थ्य एवं कल्याण” की अवधारणा, इसकी आवश्यकता, और वर्तमान समय में इसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया, साथ-साथ टीचर्स में ईमानदारी एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने का संकल्प कराया।

मैडम अर्चना सिंह ने बताया कि School Health and Wellness विद्यार्थियों की मानसिक समझ, दूसरों को समझने की क्षमता और आपसी सहयोग को बढ़ाने का माध्यम है। वहीं, सुश्री शिल्पा शर्मा ने शिक्षकों को स्कूल आने वाले छात्रों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण, उनके मानसिक स्वास्थ्य की परख और छात्रों के आपसी सहयोग संबंध पर व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से मार्गदर्शन दिया।

प्रथम दिवस के कार्यक्रम का समापन सहभागियों की सक्रिय सहभागिता और उनके प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। सभी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया और CBSE द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।