#आजमगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया#


आजमगढ़ में एक 29 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पूरी पुलिस वर्दी पहनकर बस और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करती थी। वह खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों को ठगती थी। यह उसका तीसरा अपराध है।
इसी दौरान यूपी पुलिस की पूरी वर्दी (कंधे पर मोनोग्राम, बेल्ट, पी-कैप, जूते-मोजे) पहने एक महिला संदिग्ध ढंग से घूमती दिखी। उसकी चाल-ढाल और बातचीत पुलिसकर्मी जैसी नहीं लग रही थी। पूछताछ में पहले तो उसने झूठ बोला, लेकिन सख्ती करने पर अपना असली नाम नीतू चौहान पुत्री धनकु चौहान (29 वर्ष), निवासी बनकटा बुजुर्ग, थाना राजेसुल्तानपुर, जिला अम्बेडकर नगर बताया। उसने कबूल किया कि वह पुलिस में नहीं है और सिर्फ वर्दी पहनकर बस-ट्रेन में मुफ्त यात्रा करती है।