#मऊ से बड़ी खबर — अधिवक्ताओं को मिलेगा नया पुस्तकालय भवन#


मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता पुस्तकालय भवन का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
शिलान्यास के दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि नए पुस्तकालय भवन के निर्माण से अधिवक्ताओं को अध्ययन एवं कार्य के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाएगा।
वहीं दारा सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं, और उनके लिए संसाधनों का सुदृढ़ होना आवश्यक है। उन्होंने पुस्तकालय भवन को अधिवक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।
अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भवन बनने से अधिवक्ताओं के लिए अध्ययन व अनुसंधान का बेहतर वातावरण तैयार होगा।