#UP: तहसील व चकबंदी के बीच उलझे गहजी गांव के किसान, पंजीकरण का नहीं हो पा रहा सत्यापन; धान से जुड़ा है मामला#




अहरौला के गहजी गांव चकबंदी प्रक्रिया में होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चकबंदी विभाग द्वारा धारा 52 के प्रकाशन के लिए सभी फाइलों को तहसील बूढनपुर में भेज दिया गया है, लेकिन न तो अभी धारा 52 का प्रकाशन हो पाया है न ही गांव चकबंदी प्रक्रिया से बाहर निकल पाया है। इससे क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है।

गहजी गांव चकबंदी की अंतिम प्रक्रिया में चल रहा है। गांव के किसान प्रदीप सिंह, रामअचल यादव, संदीप सिंह, राकेश सिंह, मिथिलश आदि ने बताया कि उन्होंने धान बिक्री के लिए पंजीकरण कराया था। पंजीकरण सत्यापित न होने के कारण धान की बिक्री में समस्या आ रही है।
