#आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के स्काउट्स-गाइड्स छात्रों ने 19वीं राष्ट्रीय जमबोरी, लखनऊ (उ.प्र.) 2025 में सक्रिय रूप से लिया भाग#


कोटीला चेक पोस्ट स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के स्काउट्स व गाइड्स के छात्र-छात्राओं ने 23 से 29 नवंबर 2025 तक लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जमबोरी कैंप में भाग लिया।

इस आयोजन में भागीदारी से उन्होंने न केवल टीम-वर्क, नेतृत्व, अनुशासन व सहयोग की भावना को प्रगाढ़ किया, बल्कि देशभर के अन्य स्काउट्स–गाइड्स विद्यार्थियों से मिलकर अनुभवों का आदान-प्रदान कर आत्मविश्वास व कौशल में वृद्धि की।

विद्यालय के प्रबंधक सी. ए. मोहम्मद नोमान तथा लीडर ट्रेनर रोवर्स विंग श्री शफियुज्ज़मा ने जमबोरी कैंप के दौरान विद्यार्थियों से भेंट कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने टीम के साथ नाश्ता भी किया तथा आगे आने वाले प्रयासों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

आजमगढ़ पब्लिक स्कूल परिवार को गर्व है कि हमारे छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मंच पर स्वयं को साबित किया और जो अनुभव, सीख एवं मूल्य उन्होंने जमबोरी में अर्जित किए हैं, वे अब वे विद्यालय जीवन एवं व्यक्तिगत विकास दोनों में उपयोग करेंगे। हम उन्हें इस उपलब्धि के लिए हृदय से बधाई देते हैं और आशा करते हैं कि उन्होंने जो अनुशासन, नेतृत्व व सहयोग की भावना सीखी है — वह आने वाले दिनों में भी उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर प्रेरित करती रहेगी।

संवाददाता अमित खरवार