



एसटीएफ ने रिश्वतखोरी के जरिये ओवरलोड वाहनों को पास कराने के एक सिंडिकेट का खुलासा किया है। सिंडिकेट के दलाल सीतापुर के सिधौली निवासी अभिनव पांडेय व डंपर चालक कानपुर सजेती कुरिया गांव निवासी कपिल को मडियांव इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में दलाल अभिनव ने एक एआरटीओ, दो दीवान, एक पीटीओ और अपने अन्य सहयोगियों के नाम बताए हैं। मड़ियांव थाने में बुधवार को एआरटीओ सहित नौ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
