#आजमगढ़: अतरौलिया के ग्राम गोरथानी में दो गायों की हत्या की दर्दनाक वारदात सामने आई#


आजमगढ़: अतरौलिया के ग्राम गोरथानी में दो गायों की हत्या की दर्दनाक वारदात सामने आई है। बरदौल में बंधी गायों के शव टुकड़ों में पाए गए। अज्ञात व्यक्तियों ने बारदौल का ताला तोड़कर यह कृत्य किया। पुलिस प्रशासन अपनी पूरे मामले की जांच कर रहा है और दोषियों को पकड़ने में जुटा हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद दुखी और नाराज हैं तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। भाजपा ने भी उच्च अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया है और तेजी से कदम उठाने की अपील की है!!