#पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद में युवक की पीट-पीटकर ह#त्या, एक अन्य गंभीर घायल#


मऊ। घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव में दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और फावड़े चल गए। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान अजय चौहान (19 वर्ष) पुत्र अरविंद चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अजय पर लाठी-डंडे और फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दीपावली की खुशियां मातम में बदल जाने से गांव में शोक का माहौल है।