



आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बिंद्रा बाजार-मेहनगर मार्ग पर रविवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे से दोनों मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

